फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने अब तक नहीं देखी अपने ससुर की फिल्म, कही ऐसी बात सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

Wed, 23 Mar 2022 04:27 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स, मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। नेता और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी फिल्म का खूब समर्थन कर रहे हैं। ये फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। दर्शक भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि बहुत से लोगों ने इस फिल्म को प्रोपोगेंडा भी बताया है। अब तक देश की कई बड़ी हस्तियां इस फिल्म को देख चुकी हैं, लेकिन मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने अभी तक अपने ससुर की फिल्म नहीं देखी है।
विज्ञापन

2 of 4
मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मदालसा शर्मा महाअक्षय चक्रवर्ती की पत्नी और मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। हाल ही में मदालसा ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अभी तक वह इस फिल्म को नहीं देख पाई हैं क्योंकि उन्हें फिल्म देखने का समय ही नहीं मिला है। मदालसा ने कहा कि वह अपने टीवी शो की शूटिंग में इतनी बिजी हैं कि उन्हें फिल्म देखने का मौका ही नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

3 of 4
मिथुन चक्रवर्ती, मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में एक चैनल से बातचीत के दौरान मदालसा ने यह बात कही। जब उनसे सवाल किया गया कि बहुत से लोग इसे प्रोपोगेंडा बता रहे हैं, इसपर आप क्या कहेंगी। तब मदालसा ने कहा कि- मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे पता है कि ये किस बारे में है। आगे उन्होंने कहा- मैं आसपास फैल रही नेगेटिविटी के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। मैं केवल इतना कहना चाहती हूं कि इसे बहुत खूबसूरती से बनाया गया है और फिल्म के माध्यम से बहुत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

4 of 4
मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके ही घर से भगा दिया गया था। इसमें अनुपम खेर, चिन्मय मंडलेकर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें