फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

Fri, 16 Jun 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
जब बात 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाले हीरो की हो तो उसमें मिथुन चक्रवर्ती का नाम सबसे ऊपर आता है। एक स्ट्रीट डांसर से सुपरस्टार बनने वाले मिथुन आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में मिथुन और श्रीदेवी के बारे में कई किस्से मशहूर हैं। आज मिथुन के जन्मदिन पर हम भी आपको एक ऐसा किस्सा बताएंगे जिसका मलाल श्रीदेवी को आज भी है।
विज्ञापन

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

2 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
बात 80 के दशक की है। उन दिनों श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की सबसे मजबूत हीरोइन के तौर पर उभर चुकीं थीं। उन्हीं दिनों मिथुन चक्रवर्ती भी फिल्मी पर्दे पर राज कर रहे थे। मिथुन और श्रीदेवी दोनों ही 80 के उस दशक में टॉप स्टार्स में शुमार थे। दोनों को फिल्म 'गुरु' में साइन किया गया।
विज्ञापन

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

3 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
सफलता के मुकाम पर पहुंचकर शायद किसी हीरो या हीरोइन को किसी भी तरह के बोल्ड या किस सीन करने में कोई आपत्ति ना होती हो, लेकिन श्रीदेवी के साथ ऐसा नहीं था।

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

4 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
उन्होंने स्क्रीन पर हर तरह के किसिंग सीन से तौबा कर रखी थी। यहां तक कि वो रेप सीन फिल्माए जाने की भी खिलाफ थीं, लेकिन 'गुरु' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को ही निशाना बना लिया गया।
विज्ञापन

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

5 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
दरअसल इस फिल्म में श्रीदेवी और मिथुन के बीच एक बेहद बोल्ड लिपलॉक फिल्माया जाना था। चूंकि श्रीदेवी ऑनस्क्रीन किस करने के विरोध में थीं उन्होंने मना कर दिया। श्रीदेवी ने साफ शब्दों में कह दिया कि वो ये सीन किसी भी हालत में शूट भी नहीं होने देंगी..
विज्ञापन

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

6 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
लेकिन उस फिल्म के निर्देशक उमेश मेहरा ने गहरी चाल चलते हुए किसी और के होठों को सीन में इस्तेमाल करते हुए श्रीदेवी और मिथुन का वो लिपलॉक शूट कर लिया..यानि चेहरा तो श्रीदेवी का ही रहा लेकिन होंठों को क्रॉप करके किसी और के होठों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

7 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
बकौल श्रीदेवी, 'मेरे मना करने के बावजूद भी किसी और के होठों को क्रॉप कर उन्हें मेरे चेहरे पर लगा वो लिपलॉक सीन शूट कर लिया गया। वो मेरे लिए एक बुरा सपना था क्योंकि मेरे पेरेंट्स ने वो फिल्म देखी तो वो बहुत गुस्सा हो गए थे। निर्देशक उमेश मेहरा ने बचाव करने के बजाय उल्टा ये आरोप लगा दिया कि मैंने फिल्म में वाकई वो लिपलॉक किया है।'

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

8 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
'वो अनुभव मेरे अब तक के फिल्मी करियर का सबसे भयानक अनुभव रहा है। मैं ये समझ नहीं पा रही कि भला मैं क्यों उस इंसान को किस करूं जिसे में जानती तक नहीं और ना ही मैं किस कर सकती हूं।'

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

9 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
इस लिपलॉक पर खूब बवाल हुआ था। श्रीदेवी की जिंदगी में इतना बड़ा तूफान शायद पहले कभी नहीं आया होगा..लेकिन वक्त के साथ फिर सब ठीक हो गया। मिथुन के साथ श्रीदेवी की दोस्ती भी हो गई।

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

10 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
एक वक्त पर तो दोनों के रिश्ते इतने गहरे हो गए कि अफेयर का नाम तक दे दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन और श्रीदेवी शादी भी करने वाले थे। मिथुन शादीशुदा थे बावजूद इसके वो श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे।

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

11 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन और श्रीदेवी ने लगातार कई फिल्मों में एक साथ काम किया और वो सुपरहिट रहीं। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो दोनों ने चुपचाप शादी भी कर ली थी।
विज्ञापन

B'Day Spl: मिथुन का वो किस सीन कभी नहीं भूल पाएंगी श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया इतना बड़ा धोखा

12 of 12
श्रीदेवी
जब योगिता को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने मिथुन को श्रीदेवी से दूर रहने की हिदायत दी। लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में जब बोनी कपूर आए तो और उथल-पुथल बढ़ गई..पर श्रीदेवी तो मिथुन के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उनके लिए बोनी कपूर को ही राखी बांध दी थी...और वो उन्हीं की पत्नी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें