फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी गुमनाम रहे मिथुन, जानिए 'डिस्को डांसर' की जिंदगी से जुड़े रोचक किस्से

Sat, 15 Jun 2019 07:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : social media
डिस्को डांसर माने जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। 16 जून को मिथुन का जन्मदिन है। मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन

2 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
विकी पीडिया की मानें मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरुआती दौर में नक्सलवाद से जुड़े रहे लेकिन अपने भाई की आकस्मिक मृत्यु के बाद उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया। इसके बाद फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
‘मृगया’ जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने करियर का आगाज करने वाले मिथुन इस फिल्म को करने के कई साल बाद तक गुमनामी के अंधेरे में डूबे रहे। मिथुन के लिए वह दौर बहुत बुरा रहा। उनके अभिनय की सराहना करते हुए काम का भरोसा तो सभी देते थे लेकिन कोई काम नहीं देता था। ये बात उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू के दौरान कही थी।
 

4 of 6
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : social media
मिथुन चक्रवर्ती आज भी डांस को पहला प्यार मानते है। उनके लिए डांस करना पूजा की तरह है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में आकर मिथुन लाइमलाइट में कम ही रहते हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में डांस को एक नई पहचान दी थी। एक दौर था जब फिल्म मिथुन के डांस से ही हिट हो जाती थी। हाल ही में उनकी 'दी ताशकंद फाइल्स' रिलीज हुई है। जोकि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के पीछे की असल वजह तलाशने के बारे में है।
विज्ञापन

5 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
80 के दशक में सिर्फ मिथुन दा ही चल रहे थे। उस समय अमिताभ फेसम होना शुरू ही हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'मेरा रक्षक', 'सुरक्षा', 'तराना', 'हम पांच', 'डिस्को डांसर', 'प्यार झुकता नहीं' जैसी फिल्में की। पहचान उन्हें डिस्को डांसर से मिली और दुनिया को मिला डांसिंग स्टार जिसने अपने फैन फॉलोइंग की बदौलत बहुत कुछ हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन ने उस दौर की सपोर्टिंग एक्टर रहीं योगिता बाली से 1979 में शादी की। मिथुन से पहले योगिता की शादी किशोर कुमार से हुई थी। वो किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो योगिता और मिथुन की शादी के बाद किशोर कुमार काफी नाराज रहने लगे। इसका नतीजा ये हुआ कि किशोर कुमार ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना भी छोड़ दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें