फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में फ्लॉप हो चुका है मिथुन चक्रवर्ती का बेटा, अब बिजनेसमैन की बेटी से करने जा रहा शादी

Mon, 26 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महाअक्षय चक्रवर्ती
गुजरे जमान के लिजेंड्री एक्टर मिथुन चक्रवर्ती सालों बाद फिर चर्चा में आए हैं। दरअसल, मिथुन के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में महाअक्षय का रोका हुआ। महाअक्षय ने साल 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से फिल्मों में एंट्री की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महाअक्षय चक्रवर्ती
इसके बाद वो 'हॉन्टेड', 'रॉकी' और 'इश्कदरिया' जैसी फिल्मों में नजर आए। हालांकि वो बॉलीवुड में अपना सिक्का नहीं जमा पाए। उनकी दो फिल्म 'द मर्डर' और 'तुक्का फिट' आजतक रिलीज नहीं हो पाई। महाअक्षय की आखिरी फिल्म साल 2015 में आई 'इश्कदरिया' थी।
विज्ञापन

3 of 5
महाअक्षय चक्रवर्ती
महाअक्षय को लोग प्यार से मिमोह भी कहते हैं। मिथुन ने अपने बेटे का रिश्ता एक बिजनेस फैमिली से जोड़ा है। खबर है कि यह एक अरेंज मैरिज है। हफ्ते भर पहले उनका रोका हुआ था। इस बारे में मिथुन के एक फैमिली फ्रेंड ने बॉम्बे टाइम्स से बात की।

4 of 5
महाअक्षय चक्रवर्ती
उन्होंने बताया, 'मिमोह और उनकी फैमिली अपनी जिंदगी को बहुत पर्सनल रखते हैं। वो किसी शुभ दिन देखकर इस बात की अनाउंसमेंट करेंगे। दोनों की खुशहाली के लिए एक पूजा भी रखी गई थी। मिमोह के ग्रैंडपेरेंट्स भी इस सेरेमनी में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mithun And Mimoh
उम्मीद है कि इस साल के अंत तक शादी हो जाएगी। फिलहाल मिमोह अभी अपने टीवी शो 'गामा' पर फोकस कर रहे हैं। वहीं 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती पिछले कई सालों से जी टीवी के रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज की भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें