फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

In The Ring: पहली बार एक साथ नजर आएंगे मिथिला पालकर और जावेद जाफरी, साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘इन द रिंग’ का बने हिस्सा

Sun, 22 May 2022 09:28 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिथिला पालकर, जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
'लिटिल थिंग्स' फेम मिथिला पालकर और जावेद जाफरी जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देने वाले हैं। दोनों पहली बार साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'इन द रिंग' में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। बुर्का बॉक्सर की कहानी दर्शाती इस फिल्म का निर्देशन यूएस बेस्ड अल्का रघुराम करेंगी। फैंस इस फिल्म की घोषणा के बाद से काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मिथिला पालकर, जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
'इन द रिंग' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक 17 साल की बॉक्सर शमा की कहानी को दिखाया जाएगा। मिथिला पालकर शमा के किरदार को निभाएंगी, जो मुस्लिम बॉक्सिंग कम्यूनिटी का हिस्सा रहती है। जब वह चैंपियनशिप में भाग लेती है, तो उस पर अपनी आंटी के मर्डर का आरोप लग जाता है। इस फिल्म में रजिया शबनम भी नजर आएंगी, जो इंटरनेशनल कोच और रेफरी बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
विज्ञापन

3 of 4
मिथिला पालकर, जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म की निर्देशक की बात करें तो वह पहले 'बुर्का बॉक्सर्स' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं। इसकी कहानी कोलकाता की मुस्लिम महिला बॉक्सर्स पर आधारित थी। 'इन द रिंग' का प्रोडक्शन श्रेयसी सेनगुप्ता, दर्पण ग्लोबल और सोविक दासगुप्ता करेंगे। वहीं, लॉस एंजेलिस के रिक अम्ब्ऱस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
मिथिला पालकर, जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
मिथिला पालकर की बात करें तो उन्होंने 2014 में मराठी शॉर्ट फिल्म 'माझा हनीमून' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘गर्ल इन द सिटी’, ‘लिटिल थिंग्स’, फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ और ‘कारवां’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं, जावेद जाफरी डिज्नी प्लस हॉटस्टार के शो 'एस्केप लाइव' में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें