शाबाश मिट्ठू
- फोटो : @Viacom18Studios/twitter
जब से मिताली राज ने संन्यास की घोषणा की है, तब से ही उनकी पोस्ट पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, जिसक कमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का है। जल्द ही फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' के जरिए बड़े पर्दे पर मिताली राज की कहानी बताने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने महिला बल्लेबाज को धन्यवाद कहा है।