फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: सच्ची घटनाओं पर कई फिल्में बना चुके हैं अक्षय कुमार, दर्शकों को खूब पसंद आईं ये मूवीज

Sun, 08 Oct 2023 11:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म की समीक्षकों ने काफी तारीफ की है। हालांकि, जनता से इसे मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म 80 के दशक में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है।  यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार रियल लाइफ हीरो पर फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले भी वह इस तरह के कई किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Shehnaaz Gill: 'किसी किताब को उसके कवर से मत आंकिए', शहनाज ने निर्माताओं से क्यों कही जोखिम उठाने की बात?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एयरलिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एयरलिफ्ट
एयरलिफ्ट अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में उन्होंने गजब की अदाकारी दिखाई थी। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने किया था। फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ निमरत कौर भी नजर आई थीं। यह फिल्म इराक-कुवैत युद्ध पर आधारित थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था।
विज्ञापन

3 of 6
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' कलेक्शन
टॉयलेट एक प्रेम कथा
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा भी रियल लाइफ से जुड़ी एक घटना पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थीं। इसकी कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

4 of 6
मिशन मंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
मिशन मंगल
मिशन मंगल अक्षय कुमार की शानदार फिल्मों में से एक है। उनके अलावा कई बड़े सितारे फिल्म का हिस्सा थे। लोगों को इस फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसरो वैज्ञानिकों द्वारा सीमित संसाधनों के साथ मंगलयान को तैयार करने की तैयारी और इस मिशन की सफलता को फिल्म बखूबी दिखाया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
रुस्तम - फोटो : social media
रुस्तम
अक्षय कुमार की रुसतम भी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म में अभिनेता के साथ इलियाना डिक्रूज भी नजर आई थीं। कहानी के साथ फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे। इस फिल्म में अभिनेता ने नेवी अफसर की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पेशल 26 - फोटो : सोशल मीडिया
स्पेशल 26
स्पेशल 26 अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। उनके अलावा इस फिल्म में मनोज वाजपेयी और अनुपम खेर भी लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म 80 के दशक में हुई वारदात पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
Gadar 2: 'महाभारत' से प्रेरित है 'गदर 2' की कहानी? उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म को लेकर किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें