फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने शेयर की पूल साइड फोटो, लग रही हैं गजब की खूबसूरत

Wed, 14 Feb 2018 06:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर इस समय वर्ल्ड टूर पर हैं। इस समय वे चीन में हैं और मिस वर्ल्ड संस्था से जुड़ी अपनी प्रतिबद्धता निभा रही हैं। मानुषी कई जन कल्याण के मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रही हैं। चीन में अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद उन्होंने कुछ फुरसत के पल निकाले हैं और अपने फैन्स के साथ शेयर किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल मानुषी ने अपने शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर ट्विटर पर एक पूल साइड फोटो शेयर की है। मानुषी इस फोटो में पूल साइड पर स्विम वियर में पोज देती दिख रही हैं। उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया है, 'समर वाइब्स'। मानुषी इस फोटो में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
हाल ही में एक इंटरव्यू में मानुषी ने पीरियड्स के दौरान महिलाओं की हाइजीन के बारे में बात की थी। मानुषी ने कहा था कि यदि सब लोग इस ओर काम करें तो समाज में बदलाव आ सकता है। मानुषी इस समय वर्ल्ड टूर पर हैं जिसके दौरान वह महिलाओं के हाइजीन के बारे में प्रचार प्रसार कर रही हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
मानुषी ने कहा था कि राजनीतिक पार्टियों को भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का जिक्र करना चाहिए। आपको बता दें पीरियड्स के दौरान महिलाओं के हाइजीन पर खास ध्यान मानुषी के सोशल काम में शामिल है। यहां तक की ब्यूटी पेजेंट के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें