फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद और तीन तलाक पर ये बोलीं मानुषी छिल्लर, देश की महिलाएं जरूर जानें

Tue, 28 Nov 2017 10:35 AM IST
amarujala.com - Presented by : अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर ने 'पद्मावती' विवाद पर खुलकर अपनी राय दी है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को लेकर कहा कि भारत की महिलाएं हमेशा ही चुनौतियों का सामना करती हैं और दूसरों के लिए मिसाल कायम करती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
manushi chhillar
उन्होंने कहा, ‘हम चुनौतियों का सामना हिम्मत से करते हैं और हमें यही करना चाहिए। हम जो हैं, उसे लेकर विश्वास होना चाहिए। कभी- कभी लगता है कि यह समाज महिलाओं के अनुकूल नहीं है। लेकिन  हमें उदाहरण पेश करने की जरूरत है। महिलाओं को इस बात का विश्वास दिलाना चाहिए कि आप अद्भुत चीजें कर सकती हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
Manushi Chhillar
मानुषी ने तीन तलाक को लेकर भी अपनी राय जाहिर की। मानुषी छिल्लर ने तीन तलाक से लेकर यौन उत्पीड़न जैसे देश को तबाह करने वाले कई सामाजिक मुद्दों पर राय रखी। उन्होंने कहा शादी दो लोगों के बीच एक बहुत मजबूत दोस्ती है और एक व्यक्ति को उस रिश्ते के रहते और रिश्ते बनाने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती का राजपूत करणी सेना लगातार विरोध कर रही है। करणी सेना व अन्य राजपूत समुदायों की ओर से फिल्म को बैन करने की मांग कर रही है। उनका दावा है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें