फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की ने कोहली से पूछा ये सवाल,सुनते ही छूट पड़ी 'विराट' हंसी

Fri, 01 Dec 2017 04:00 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और मानुषी छिल्लर - फोटो : PTI
मानुषी छिल्लर और क्रिकेट के धुरंधर विराट कोहली की मुलाकात का पल हर कोई अपनी आंखों में कैद करना चाहता था। वो पल भी आया और यादगार तब बन गया जब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी से दिलचस्प सवाल पूछा।

पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को कही इतनी बड़ी बात, पापा के समझाने पर उठाया ये कदम
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और मानुषी छिल्लर - फोटो : twitter
दिल्ली में CNN-News18 द्वारा 'इंडियन ऑफ द इयर 2017' समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें विराट और मानुषी का पहली बार आमना सामना हुआ। इस बीच मानुषी ने विराट कोहली से एक ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर विराट की हंसी छूट पड़ी। 

पढे़ं- टॉम क्रूज के बाद अब फिल्म के लिए बुर्ज खलीफा से कूदे 'बाहुबली'
विज्ञापन

3 of 5
Manushi Chhillar
मानुषी ने विराट से पूछा कि आप दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी है। ऐसे में जो बच्चे आपको देखकर क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं उनसे क्या कहना चाहते हैं?

पढे़ं- सलमान खान के लिए क्या है सबसे घटिया हरकत, बताया बॉलीवुड का सच

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : PTI
मानुषी के सवाल का जवाब विराट ने बड़ी बेबाकी से दिया। विराट ने कहा - 'जो भी आप मैदान में करो वो दिल से करो। वरना लोगों को लगेगा कि आप मन से नहीं कर रहे हो तो वो आपसे जुड़ नहीं पाएंगे। मैंने कभी भी किसी और की तरह कॉपी करने की कोशिश नहीं की। अगर उन्हें ये लगेगा का आप किसी की कॉपी करने की कोशिश करेंगे तो वो आपसे जुड़ नहीं पाएंगे।' 

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

पढ़ें- Bigg Boss 11: हिना खान की इमेज पर ब्वॉयफ्रेंड के बड़े खुलासे, सलमान के बारे में भी कही बड़ी बात​
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : PTI
इसके साथ ही विराट ने कहा कि 'मेरा खुद का स्टाइल है हालांकि कुछ लोगों को इससे परेशानी जरूर है लेकिन मैं ऐसा ही हूं और मुझे इससे कभी भी कोई दिक्कत नहीं हुई। जिस दिन मुझे खुद को लगेगा का बदलना चाहिए , उस दिन मैं अपने आप में बदलाव जरूर लाऊंगा।' ये कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित हुआ था। जहां पर विराट ने मानुषी को स्पेशल अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता है। ये प्रतियोगिता चीन में आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें