पूरी दुनिया में की एक से एक खूबसूरत महिलाओं को एक मंच पर लेकर आने वाले कॉन्टेस्ट 'मिस यूनिवर्स' में हर कोई जाना चाहता है। यह सपना कभी न कभी हर लड़की देखती है कि उसकी सुंदरता को एक पहचान मिले। लेकिन, कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि कड़ी मेहनत के बाद भी असफलता हासिल होती है, तो कभी बढ़ती उम्र की वजह से वह अपना नाम इसमें नही दे पाती हैं। हालांकि, अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनने के बाद उन महिलाओं के चेहरे खिल उठेंगे, जो इस ताज को अपने सिर पर सजता हुआ देखना चाहती थीं। मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट ने हाल ही में एक नया नियम जारी किया है, जिसके मुताबिक अब शादी के बाद भी महिलाएं इस कॉन्टेस्ट का हिस्सा बन सकती हैं।