फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्रह्माण्ड सुंदरी' बनीं साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi, इस सवाल का जवाब देकर जीता खिताब

Mon, 09 Dec 2019 03:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिस यूनिवर्स 2019 - फोटो : Twitter
मिस यूनिवर्स 2019 का ताज साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी को मिला है। अपने यहां की मिस यूनिवर्स बनने की खुशी साउथ अफ्रीका में जोरों से मनाई जा रही है। खुशी और गर्व की लहर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मिस यूनिवर्स 2019 - फोटो : Twitter
अमेरिका के अटलांटा में मिस यूनिवर्स 2019 की अंतिम प्रतियोगिता हुई, जहां जोजिबिनी ने बाकि प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। 90 देशों की सुंदरियों ने इसमें हिस्सा लिया और यह प्रतियोगिता कई राउंड तक चली। इसमें रनरअप रहीं मैडिसन एंडरसन और तीसरा स्थान हासिल किया मैक्सिको की sofía aragón ने।
विज्ञापन

3 of 4
मिस यूनिवर्स 2019 - फोटो : Twitter
तीनों सुंदरियों से एक ही सवाल पूछा गया। वह कौन सी सबसे महत्वपूर्ण चीज है जो आज की तारीख में हमें युवा लड़कियों को सिखानी चाहिए? इस सवाल के जवाब में जोजिबिनी ने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण चीज जो हमें लड़कियों को सिखानी चाहिए वो है नेतृत्व करना। समाज में अपनी जगह बनाने से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं हैं। इस जवाब के साथ ही जोजिबिनी से इस साल का मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

4 of 4
मिस यूनिवर्स 2019 - फोटो : Twitter
जोजिबिनी टूंजी ने इस खास मौके पर गोल्डन रंग का खूबसूरत गाउन पहन रखा था। प्रतियोगिता के पहले राउंड में उन्होंने रैंप पर पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी परिधान में रैंप वॉक किया। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से वर्तिका सिंह ने हिस्सा लिया, लेकिन वह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं और बाहर हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें