फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स बन इन दो सुंदरियों ने किया था भारत का नाम रोशन, साल 2018 में मिल सकता है तीसरा ताज

Sun, 16 Dec 2018 05:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Miss Universe 2018
थाईलैंड में इस समय 67वें मिस यूनिवर्स 2018 का आयोजन किया गया है। मिस यूनिवर्स 2018 कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व मिस इंडिया नेहल चुडासामा कर रही हैं। उनका कॉन्फिडेंट अंदाज देखकर यह उम्मीद की जा सकती है कि इस बार मिस यूनिवर्स का नाम भारत से हो सकता है। इससे पहले भारत के नसीब में केवल दो बार ही मिस यूनिवर्स का ताज आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Miss Universe 2018
वैसे तो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता ने भारत को कई बड़े नाम दिए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिलाओं को एक नायाब पहचान भी। हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उस समय सुष्मिता की उम्र सिर्फ 19 साल थी। इतनी छोटी उम्र में सुष्मिता सेन वो पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Miss Universe 2018
कहा जाता है सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान एक जवाब से बाजी मार ली थी। सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय से था। एक सवाल में जब दोनों से पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था, 'अपने जन्म का समय, जबकि सुष्मिता ने कहा था, 'इंदिरा गांधी की मृत्यु'। सुष्मिता के इसी जवाब ने उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब दिलाया। 41 साल की सुष्मिता आज रेने और आलिशा की सिंगल पेरेंट हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और चार्म में आज भी कोई कमी नहीं आई है। 
 

4 of 5
Miss Universe 2018
लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। लारा दत्ता साल 2000 से अब तक मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली एक मात्र महिला बनी हुई हैं। सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली लारा दत्ता दूसरी भारतीय महिला हैं। बता दें दुनिया का पहला मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट साल 1952 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Miss Universe 2018
लारा ने साल 2003 में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद कई फिल्मों में लारा ने अभिनय किया। बॉलीवुड में सफल अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने के बाद लारा ने 2011 में टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी कर ली। 

लारा दत्ता बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी खूबसूरती के साथ साथ स्मार्टनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद नेहाल चुडासामा भी देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें