मनासा वाराणसी
- फोटो : Instagram
बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के प्लश होटल में किया गया। बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया, जबकि नेहा धूपिया इस मेगा इवेंट की ऑफिशियल पेंजेन्ट रहीं। वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट जैसे तमाम दिग्गज सितारे इस खास इवेंट में शरीक हुए। कोरोना महामारी की वजह से इस बार प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से आयोजित किया गया था। ये मिस इंडिया 2020 का 57 वां संस्करण था जिसका समापन भी हो गया।