मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम करने वालीं मानुषी छिल्लर 14 मई को 22 साल की हो गई हैं। हरियाणा के छज्जर में जन्मीं मानुषी ने विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन किया। मिस इंडिया बनने से पहले मानुषी का लुक बिल्कुल अलग था, जिन्हें देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।