मिर्जापुर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
कालीन भैया की पत्नी ने दिया अपडेट
दरअसल, मिर्जापुर सीरीज में कालीन भैया की पत्नी का रोल निभा चुकीं अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक अपडेट जारी किया है। अभिनेत्री ने तीसरे सीजन की स्टार कास्ट का एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि मिर्जापुर 3 जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। इस वीडियो में कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और बीना त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तीसरे सीजन की कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने कुछ नए चेहरों को शामिल किया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पूरी स्टार कास्ट कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही है।