इन दिनों ओमंग कुमार की अपकमिंग फिल्म मिर्जा-जूलियट काफी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म का शानदार पोस्टर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में एक्टर दर्शन कुमार और पिया बाजपेई की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। फिल्म के दोनों लीड ज्यादा फेमस नहीं हैं लेकिन उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
कभी ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करती थी 'मिर्जा-जूलियट' की ये हीरोइन, आज कर रही करोड़ों की फिल्म
2 of 5
पिया
आज हम फिलम की लीड पिया बाजपेयी की जिंदगी के बारे में ऐसे खुलासे करेंगे जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। पिया इटावा में जन्मीं एक साधारण लड़की थीं। 15 साल की उम्र में पिया कंप्यूटर कोर्स करने के लिए दिल्ली आ गईं। लेकिन पिया हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं।
विज्ञापन
कभी ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करती थी 'मिर्जा-जूलियट' की ये हीरोइन, आज कर रही करोड़ों की फिल्म
3 of 5
पिया
जब उन्होंने अपने पैरेंट्स से ये इच्छा जाहिर की तो वो काफी नाराज हुए। जैसे-तैसे पिया ने कंप्यूटर साइंस का कोर्स पूरा किया। दिल्ली में रहने के दौरान पिया रिसेप्शनिस्ट की जॉब करने लगीं। इसके साथ ही वो बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थीं। पैसे जमा करके उन्होंने अपना एक पोर्टफोलियो तैयार कर लिया।
कभी ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करती थी 'मिर्जा-जूलियट' की ये हीरोइन, आज कर रही करोड़ों की फिल्म
4 of 5
पिया
कुछ समय बाद वो जॉब छोड़कर मुंबई आ गईं। यहां उन्होंने पहले डबिंग आर्टिस्ट की जॉब की। लेकिन उन्हें ये काम पसंद नहीं आया और वो मॉडलिंग इंडस्ट्री में ट्राय करने लगीं। उन्होंने कई ऐड फिल्म्स में काम किया। ऐड करने के दौरान ही फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने उन्हें देखा और अपनी तमिल फिल्म में ब्रेक दिया।
कभी ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करती थी 'मिर्जा-जूलियट' की ये हीरोइन, आज कर रही करोड़ों की फिल्म
5 of 5
पिया
इसके बाद पिया ने कई तमिल, तेलुगु और टीवी सीरियल में काम किया। पिया की पहली हिंदी फिल्म 'लाल रंग' थी। ये फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी इससे पहले उन्हें ओमंग कुमार ने 'मिर्जा जूलियट' के लिए साइन कर लिया। पिया कहती हैं कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है और अपने दम पर कामयाबी हासिल की है।