शादी के बाद से ही मीरा कपूर को लेकर खबरें आने लगी थीं कि वे जल्द ही पर्दे पर एक्टिंग करती नजर आएंगी। पर दूसरे बच्चे की मां बनने जा रहीं मीरा ने इसे लेकर कभी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। ना ही कभी शाहिद ने इसे लेकर कुछ कहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Mira Rajput
हालांकि कई मौकों पर उनसे इससे जुड़े सवाल पूछे जाते रहे हैं लेकिन उन्होंने हमेशा मना ही किया। लेकिन अब खबर आ रही है कि मीरा जल्द डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मीरा ने अपने पति शहिद कपूर के साथ अपने स्क्रीन डेब्यू की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
3 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
दरअसल दोनों को एक विज्ञापन के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों किसी घरेलू उपकरण ब्रांड का विज्ञापन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी भी खबरें निकलकर सामने आ रही हैं कि मीरा किसी विदेशी बेबी प्रोडक्ट के लिए भारत में ब्रांड का चेहरा हो सकती हैं। हालांकि इससे पहले दोनों हेलो मैग्जीन के कवर पर साथ में नजर आ चुके हैं।
खैर मीरा को लेकर आ रही खबरों के बाद यही कहा जा रहा है कि शाहिद अमिताभ बच्चन के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं। बिग बी ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए विज्ञापन किया था, जो पिछले दिनों विवादों में घिर गया और इसे वापस लेना पड़ा। बहरहाल शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर और यामी गौतम हैं।