फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत के मैसेज चैट का स्क्रीनशॉट वायरल, इस नाम से सेव कर रखा है पति शाहिद कपूर का नंबर

Fri, 10 Jul 2020 07:31 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। लॉकडाउन के दौरान कपल आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज साझा करता रहा है। ऐसे में इस बार मीरा ने मैसेज चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मीरा ने इंस्टाग्राम पर जो स्क्रीनशॉट साझा किया है, उसमें उनके बच्चे और शाहिद कपूर के बीच हुई बातचीत है। शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा और जैन हैं। दोनों में से कोई एक मीरा के फोन से अपने पिता शाहिद से फोन पर चैट के जरिए बात कर रहा है। इस स्क्रीनशॉट से खुलासा हुआ है कि मीरा ने शाहिद का नंबर किस नाम से सेव करके रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
मीरा राजपूत का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा ने शाहिद का नंबर टॉमी के नाम से सेव करके रखा है। बता दें कि फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद का नाम टॉमी था। एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने खुलासा किया था कि मीरा ने उनका नाम टॉमी नाम से अपने फोन में सेव किया है। इसके पीछे वजह ये है कि शाहिद मीरा से फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे।

4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इस स्क्रीनशॉट के साथ मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा कि 'फोन पर किसी और का कब्जा है। अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन? एक बात कह सकते हैं कि हम बैलेंस्ड डाइट पर भरोसा करते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद की आने वाली फिल्म 'जर्सी' है। स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित यह फिल्म तेलुगू फिल्म की रीमेक है। फिल्म में शाहिद के अपोजिट अभिनेत्री मृणाल ठाकुर हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें