फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: मीरा राजपूत वॉलपेपर पर मुस्कराती हुई आईं नजर, यूजर ने शाहिद को लेकर पूछा यह सवाल

Thu, 02 Dec 2021 02:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी और शाहिद की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, बच्चों की भी तस्वीरों को मीरा राजपूत फैंस के लिए साझा करती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से संवाद भी करती हैं। इतना ही नहीं, अगर उनका कोई फैन उनसे कुछ पूछता है तो मीरा राजपूत इसका जवाब भी देती हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
मीरा राजपूत के एक फैन ने उनसे उनके नये पोस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने उसका जवाब दिया। अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट में मीरा राजपूत ने अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की है, जिसके बैकग्राउंड में बन्ना रे...गाना बज रहा है। उन्होंने लॉक स्क्रीन सेवर की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह खुद मुस्कराते हुए दिख रही हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए मीरा राजपूत ने लिखा, हैलो, कोई भी हो? मीरा का प्यार बहुत ही बहुमूल्य होता है..। उन्होंने इसके आगे हैशटैग लगाया रीलकरोफीलकरो। उनकी इस पोस्ट पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। उनकी इस पोस्ट को देखने के बाद उनके एक फैन ने पूछा कि क्या यह वॉलपेपर शाहिद के फोन का है। इस पर मीरा ने जवाब दिया, अच्छा।

4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
मीरा राजपूत के इस पोस्ट को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम मिशा और बेटे का जैन है। हाल ही में मीरा राजपूत ने अपनी बेटी की माथा चूमते हुए एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसे दर्शनों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें