फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत ने खूबसूरत तस्वीर साझा कर फैंस को बनाया दीवाना, लाल शर्ट में लग रहीं कातिलाना

Fri, 26 Mar 2021 03:41 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram-@mira.kapoor
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं। खास बात है कि मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग की भी। आए दिन मीरा नई नई फोटोज और पोस्ट शेयर करती रहती हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। इसी बीच मीरा की एक और पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : instagram
दरअसल, मीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो और वीडियो साझा की है जिसमें वो लाल और गुलाबी रंग की शर्ट में नजर आ रही हैं। मीरा की तस्वीरें तो तेजी से वायरल होती ही हैं लेकिन इस बार उनकी शर्ट भी चर्चा का विषय बन गई है। फैंस को मीरा के लुक के साथ साथ उनका ड्रेस कोड भी काफी पसंद आ रहा है और इन दोनों ही पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : instagram
मीरा ने हाल में जो तस्वीर साझा की है वो काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ मीरा ने एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'याद है जब कैमरा वीजीए हुआ करते थे?' वीजीए (वीडियो ग्राफिक्स ऐरे)। मीरा की इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ करते थम नहीं रहे हैं।

4 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ मीरा ने एक वीडियो भी साझा की है जो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि मीरा ने दो रंग की शर्ट पहनी है जो ट्रेंड में आ गई है। साथ ही मीरा ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा मुझे लगा आज वेडनेसडे है। पोस्ट करने के कुछ समय में ही वीडियो को तीन लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : instagram
गौरतलब है कि मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं लेकिन फिर भी वह अपनी फिटनेस का भरपूर ख्याल रखती हैं और उसे बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। इसके साथ ही  मीरा खाने की काफी शौकीन हैं बावजूद इसके वह बिल्कुल फिट नजर आती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें