बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत उनकी नन्ही परी मिशा की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर आती रहती हैं, लेकिन लगता है मीरा को ये बात बिल्कुल नहीं पसंद और अब मीरा का सब्र टूटता दिखाई दे रहा है। दरअसल हाल ही में मीरा अपनी कुछ सहेलियों के साथ अपनी बेटी मिशा को प्लेग्राउंड में खेलने के लिए गईं थी। जिस दौरान पापराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक कर ली। फिर क्या था देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
mira
इंटरनेट पर वायरल हुई मीरा और मिशा की इन फोटोज में देखा जा सकता है कि इस पार्क में आकर मिशा बेहद खुश हैं और यहां राइड्स पर खूब एन्जॉय भी कर रही हैं और इन तस्वीरों में मिशा बेहद क्यूट लग रही हैं। मीरा की सहेलियां भी अपने बच्चों के साथ नजर आईं और इस तरह से मिशा का साथ देने उनके दोस्त भी मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 4
mira
इसी बात को लेकर मीरा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है, दोस्तों प्लीज थोड़ा दया करो.... बच्चों को अपना बचपन खुशी के साथ बिताने दो और उनकी तस्वीरों का काम उनके माता-पिता पर छोड़ दें ... कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब मीरा से मीशा को मीडिया से मिल रहे अटेंशन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- यह तो होता ही रहेगा। मैं मीशा को हमेशा बंद दरवाजे के पीछे नहीं रख सकती। मैं उसे सामान्य बचपन देना चाहती हूं।
बता दें शाहिद की बेटी मीशा अपनी क्यूटनेस और ड्रेसिंग सेन्स को लेकर काफी फेमस है। मीशा अक्सर मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के साथ स्पॉट की जाती हैं। मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था।