फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिप्स और नाक की सर्जरी करवाकर चर्चा में आई थी ये हीरोइन, अब बोल्ड तस्वीरों से मचाती हैं सनसनी

Mon, 18 Jan 2021 11:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Minissha Lambba - फोटो : इंस्टाग्राम
'कॉरपोरेट', 'हनीमून ट्रैवल्स', 'दस कहानियां', 'बचना ऐ हसीनों', 'भूमि' समेत कई फिल्मों में काम कर चुकीं मिनिषा लांबा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 18 जनवरी 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। मिनिषा ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान से वो मॉडलिंग करने लगीं।

विज्ञापन

2 of 5
Minissha Lambba - फोटो : इंस्टाग्राम
मिनिषा ने साल 2005 में शूजित सरकार की फिल्म 'यहां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। दरअसल 'कैडबरी' के एड के दौरान निर्देशक शूजित सरकार ने उन्हें अप्रोच किया था। हालांकि मिनिषा लांबा को अपनी डेब्यू फिल्म से कोई लाइमलाइट हासिल नहीं हुई।

विज्ञापन

3 of 5
मिनिषा लांबा - फोटो : इंस्टाग्राम
मिनिषा 'बिग बॉस' सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर भी कंटेस्टेंट थे। शो में आर्य ने खुलासा किया था कि वो और मिनिषा रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद मिनिषा ने इन खबरों को झूठा करार दिया था। मिनिषा ने कहा था कि 'हमने कभी एक दूसरे को डेट नहीं किया।'

4 of 5
मिनिषा लांबा - फोटो : इंस्टाग्राम
‘छूना है आसमान’, ‘तेनाली रामा’ और ‘इंटरनेट वाला लव’ जैसी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी मिनिषा आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। मिनिषा के लुक में भी अब काफी बदलाव आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिनिषा लांबा - फोटो : इंस्टाग्राम
मिनिषा ने जुलाई 2015 में अपने ब्वॉयफ्रेंड रेयान थाम के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया था। हालांकि पिछले साल दोनों का तलाक भी हो गया। इतना ही नहीं मिनिषा उस वक्त अचानक सुर्खियों में आ गईं जब उनके नाक और लिप्स के सर्जरी करवाने की बात सामने आई। सर्जरी के बाद मिनिषा का लुक काफी बदल गया था। इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें