फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की इस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहीं फिल्में, इंडस्ट्री छोड़ अब करना पड़ रहा ये काम

Sun, 14 Jul 2019 09:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
minissha lamba - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं जो फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने पर या तो वो दूसरी फील्ड की ओर रुख करते हैं या फिर गुमनामी की जिंदगी जीने लगते हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस मयूरी कांगो के बारे में ऐसी ही खबर आई कि वो गुड़गांव स्थित गूगल इंडिया में काम कर रही हैं। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Minissha Lamba - फोटो : social media
रणबीर कपूर के साथ फिल्म बचना ऐ हसीनो से मिनिषा लांबा ने खूब चर्चा बटोरी थी। इसके अलावा मिनिषा की मुख्य फिल्मों में यहां, हनीमून ट्रैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड, वेल डन अब्बा, भेजा फ्राई और जिला गाजियाबाद हैं। मुंबई मिरर के मुताबिक मिनिषा लांबा अब एक प्रोफेशनल पोकर प्लेयर बन चुकी हैं। इसकी जानकारी मिनिषा ने खुद एक इंटरव्यू में दी।
विज्ञापन

3 of 5
Minissha Lamba - फोटो : social media
मिनिषा ने बताया कि 'बॉलीवुड में मेरे करियर ने मुझे पीछे खींच लिया क्योंकि मुझे वैसे रोल नहीं मिल रहे थे जैसे मैं करना चाहती थी। पोकर के बारेे में मुझे मेरे एक दोस्त ने बताया था। शुरुआत में मैं इससे दूर रही थी लेकिन जब मैंने इस खेल को सीखा तो इसमें मैं पारंगत होने लगी। हालांकि अगर कभी मुझेे बॉलीवुड से अच्छे रोल मिले तो जरूर फिल्में भी करूंगी।'

4 of 5
Minissha Lamba - फोटो : social media
मिनिषा ने आगे बताया कि 'मुझे अच्छे रोल का इंतजार है। मुझे वेब और टेेलीविजन के ऑफर आ रहे हैं।' बता दें कि मिनिषा लांबा ने हाल ही में पोकर की वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था, इस खेल में मिनिषा को 1130 खिलाड़ियों में 64वां स्थान मिला। मिनिषा इंस्टाग्राम पर पोकर खेलते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Minissha Lamba - फोटो : social media
मिनिषा ने साल 2015 में फिल्म यहां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म भूमि थी जो 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। इस फिल्म के बाद ही मिनिषा ने बॉलीवुड से दूरी बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें