फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम निर्देशक पर आया था इस अभिनेत्री का दिल, पिता से मिलवाने पर छुपाई थी सच्चाई

Wed, 21 Aug 2019 11:30 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mini mathur - फोटो : social media
एंकर और अभिनेत्री मिनी माथुर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 21 अगस्त 1975 को दिल्ली में जन्मीं मिनी माथुर वीजे भी रह चुकी हैं। मिनी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी से एमबीए की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे, जिसके बाद मिनी ने इसी में अपना करियर आगे बढ़ाया। मिनी माथुर को सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से खूब लोकप्रियता मिली थी। 
विज्ञापन

2 of 5
mini mathur, kabir khan - फोटो : social media
मिनी माथुर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बजरंगी भाईजान और एक था टाइगर जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक कबीर खान से शादी की। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए मिनी ने खुद अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था।
विज्ञापन

3 of 5
mini mathur - फोटो : social media
मिनी ने बताया कि 'एमबीए की पढ़ाई करने के बाद मेरे पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि एक्टिंग में अपना करियर बनाऊं। टीवी शो 'तोलमोल के बोल' में साड़ी पहनकर शो होस्ट किया तब जाकर इंडस्ट्री में आने की इजाजत मिली।'

4 of 5
Mini Mathur - फोटो : instagram
मिनी बताती हैं कि उनके पिता काफी सख्त मिजाज के हैं। ऐसे में वो हरगिज नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी दूसरे समुदाय के शख्स के साथ शादी करे। यही नहीं वो तो चाहते थे कि उनका होने वाला पति बैंकर या इंजीनियर हो। जब कबीर खान को मिनी डेट कर रही थीं तो उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ घरवालों से मिलवाया था।

पढ़ें: विदेश में होटल से सामान चुराकर जा रहा था भारतीय परिवार, एक्ट्रेस ने कहा- 'इससे शर्मनाक कुछ नहीं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mini mathur - फोटो : social media
कबीर खान मुस्लिम हैं। मिनी ने कबीर को अपना दोस्त बताकर पिता से मुलाकात करवाई और उनका सरनेम भी नहीं बताया। दोनों को करीब एक साल का वक्त लगा तब जाकर कबीर ने मिनी के पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उस वक्त कबीर ने उन्हें अपना सरनेम बताया। मिनी के पिता तब तक कबीर को पसंद करने लगे थे और दोनों की शादी हो गई। मिनी और कबीर के एक बेटा विवान और बेटी सैराह हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें