मिमोह चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती के पिता मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मों में बड़ा लंबा संघर्ष रहा है। लंबे संघर्ष के बाद उनको कामयाबी मिली। मिमोह कहते हैं, 'डैडी का संघर्ष रहने और खाने के लिए था और इस सिचुएशन से निकलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हमें रहने खाने के लिए कोई संघर्ष नहीं करना पड़ा। हमारा संघर्ष अच्छे काम पाने को लेकर रहा है। डैडी ने हमेशा यही बात सिखाई है, आप एक्टर कैसे भी हो, यह कोई मायने नहीं रखता। अच्छा इंसान बने रहना बहुत जरूरी है, कामयाबी देर सबेर जरूर मिलेगी।'