फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिमोह ही नहीं इन एक्टर्स ने भी की थी चोरी छिपे शादी, एक ने तो 4 साल बाद किया था खुलासा

Tue, 10 Jul 2018 04:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह और पत्नी योगिता बाली पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया था। 7 जुलाई को शादी के मंडप में पुलिस के पहुंचने के बाद मिमोह की शादी टल गई थी लेकिन स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों ने 7 जुलाई को ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। बॉलीवुड में और भी ऐसी कई जोड़ियां रही हैं जिनकी शादी की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

2 of 6
बिपाशा बसु से ब्रेकअप के बाद जॉन अब्राहम ने चोरी छिपे शादी कर ली थी जिसके बाद उनके फैंस का दिल टूट गया था। जॉन ने 2011 में प्रिया रुचाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे हालांकि यह बात सबके सामने 2014 में नए साल की पार्टी के दौरान आई थी। इस शादी में केवल जॉन और उनके परिवार वाले ही मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने चोरी छिपे अपने दोस्त अबू जानी और संदीप खोसला के घर पर शादी की थी। उनकी शादी में केवल कुछ लोग शामिल थे। जिसमें आमिर खान, अमर सिंह और डायरेक्टर धर्मेश दर्शन भी शामिल थे। यह खबर जब सबके सामने आई तो सब हैरान रह गए।

4 of 6
'हेट स्टोरी 2' से सुर्खियों में आईं सुरवीन चावला ने शादी के दो साल बाद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था। सुरवीन ने दिसंबर 2017 में बताया कि उन्होंने 2015 में अक्षय ठक्कर के साथ इटली में शादी कर ली थी। अक्षय और सुरवीन की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। शादी में केवल कुछ दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे।
विज्ञापन

5 of 6
2014 में रानी मुखर्जी की शादी की खबर सबको पता चली। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने चोरी छिपे इटली में शादी की थी। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय से थी लेकिन शादी की बात ने सभी को हैरान कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'काय पो चे' और 'आयशा' में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली अमृता पुरी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधी थीं। अमृता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड इमरुन सेठी से पंजाबी रीति रिवाजों से बैंकॉक में शादी की। अमृता और इमरुन सेठी बहुत समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इमरुन एक बिजनसमैन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें