फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद नुसरत जहां के बाद मिमी चक्रवर्ती का ट्रोलर्स को जवाब-गौतम गंभीर भी जींस में अच्छे लग रहे थे...

Sat, 01 Jun 2019 12:46 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mimi Chakraborty, Gautam Gambhir - फोटो : social media
तृणमूल कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों दोनों संसद के बाहर शूट की हुई अपनी तस्वीर को पोस्ट कर ट्रोल हो गईं थीं। हाल ही में नुसरत जहां ने ट्रोलर्स को इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया था। अब मिमी ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि जब मर्द जींस-टीशर्ट पहनते हैं तो कुछ नहीं कहता। 
विज्ञापन

2 of 5
Mimi Chakraborty, Gautam Gambhir - फोटो : social media
मिमी चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, ‘जब कोई पुरुष सांसद जींस-टीशर्ट पहनकर पार्लियामेंट जाता है तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती है।’ मिमी ने अपनी बात कहते हुए कई पुरुष सांसदों के नाम भी गिनाए जो जींस और टीशर्ट पहनकर संसद जा चुके हैं। मिमी ने इस बीच पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के नवनिवार्चित सासंद गौतम गंभीर का भी नाम लिया। गंभीर भी बीते दिनों जींस और टीशर्ट पहनकर संसद पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
Mimi Chakraborty - फोटो : instagram
दरअसल पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने गौतम गंभीर की जींस टीशर्ट पहने संसद के बाहर की तस्वीर को ट्वीट किया था। स्वाति ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या फैशन पुलिस गौतम गंभीर पर भी हमला करेगी। या सिर्फ महिलाओं के साथ ही ऐसा होता है। गौतम गंभीर अच्छे लग रहे हैं।'
 

 

4 of 5
Mimi Chakraborty - फोटो : instagram
मिमी चक्रवर्ती ने स्वाति के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, 'नहीं, मैम शायद हम केवल महिलाओं को ही जानते हैं लेकिन गौतम गंभीर बहुत अच्छे लग रहे हैं।' 
एक इंटरव्यू में मिमी ने कहा, 'गौतम गंभीर भी संसद जाने के पहले दिन जींस पहने हुए थे। परेश रावल, अनुराग ठाकुर और बाबुल सुप्रियो सहित कई पुरुष सांसद जींस पहन कर पार्लियामेंट जा चुके हैं। और ट्राउजर में क्या बुराई है। क्या ट्रोल करने वाले ये कहने की कोशिश कर रहे हैं हर सिंगल मेल सांसद केवल कुर्ता-पायजामा में ही नजर आए?’
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty - फोटो : social media
बीते दिनों कुछ इसी अंदाज में नुसरत जहां ने जवाब दिया था। नुसरत जहां ने कहा था, 'ट्रोलिंग के लिए बस मुझे शुक्रिया कहना है। मेरा मानना है कि लोग आपको पसंद करते हैं, इसलिए ट्रोल करते हैं। मेरी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जब लोग आपको पसंद करते हैं तभी वो आपके बारे में बात करते हैं, आप पर अपना टाइम खर्च करते हैं। ये अच्छा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें