फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल छोटी अंकिता को पहली बार देख ये बात बोले थे मिलिंद, शादी के दिन सुबह उठते ही किया था ये काम

Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मिलिंद सोमन
90 के दशक के स्टार रहे 52 साल के मिलिंद सोमन ने दो दिन पहले अपनी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर से शादी कर ली। शादी अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों से की गई । अब हल्दी, मेहंदी, संगीत और फेरों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
मिलिंद सोमन
मिलिंद फिटनेस आइकॉन कहे जाते हैं । उनकी फिटनेस के चर्चे विदेश तक हैं । ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में हुई आयरनमैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें आयरनमैन का खिताब मिला था। ट्रायथलॉन को दुनिया की सबसे कठिन प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है।  
विज्ञापन

3 of 7
मिलिंद सोमन
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, मिलिंद अपने दिन की शुरुआत 501 पुशअप्स से करते हैं और शादी के दिन भी उन्होंने ऐसा ही किया । एक इंटरव्यू में मिलिंद ने बताया था कि वो कभी जिम नहीं जाते हैं । मिलिंद का मानना है कि जिम सिर्फ बॉडी बिल्डिंग के लिए जाया जाता है। फिटनेस का जिम से कोई लेना देना नहीं है।  
 

4 of 7
मिलिंद सोमन
मिलिंद ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हुए कहा था, वो रिफाइंड शुगर, पैकेट वाला फूड और बिस्कुट कभी भी नहीं खाते हैं। नाश्ते में दो या ढाई किलो ताजे फल खाते हैं। लंच में घर की बनी हुई खिचड़ी। मिड आफ्टरनून में सूप, इडली या डोसा खाते हैं । 
विज्ञापन

5 of 7
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर - फोटो : indian express
शाम को 7 बजे डिनर में चपाती, दाल और हरी सब्जियां। वह रात में 10:30-11 बजे तक सो जाते हैं और सुबह 5 बजे ही उठ जाते हैं। मिलिंद को मैराथन में भी नंगे पैर दौड़ना पसंद है । वो बिना रुके 200-300 किलोमीटर दौड़ते हैं। हफ्ते में 3-4 दिन रनिंग करते हैं और बाकी दिन कुछ भी नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
मिलिंद सोमन
अंकिता के बारे में बताते हुए मिलिंद ने कहा था, 'मैं चेन्नई के एक नाइट क्लब में अंकिता से मिला था । शायद उस दिन पहली बार नाइट क्लब गया था ।  किसी और के साथ डांस कर रहा था, तभी मेरी नजर अंकिता पर पड़ी। उसे देखते ही मेरे मुंह से निकला 'ओ माय गॉड ये कौन है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिलिंद सोमन
'मैंने उसे जाकर अपना नंबर दिया और कहा कि वो कभी भी मुझे कॉल कर सकती है। अगले दिन उसका कॉल आया और हमारी मुलाकातें शुरू हो गईं।' बता दें कि यह मिलिंद की दूसरी शादी है ।  साल 2006 में उन्होंने अपनी फ्रेंच को-स्टार मैलेन जाम्पनोई से शादी कर ली थी। इन दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें