मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर शादी के बाद हनीमून पर नहीं गए। मगर दोनों ऐसे-ऐसे काम कर रहे हैं जो न्यूलीवेड कपल्स के लिए रिलेशनशिप गोल्स से कम नहीं हैं। साथ हजारों किलोमीटर तक दौड़ लगाने और पौधे रोपने के बाद अब इस कपल ने ऐसा काम किया है जिससे हर रोमांटिक कपल को टिप्स लेनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
Milind Soman
- फोटो : Instagram
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने शादी के बाद अपना पहला फोटोशूट पानी के अंदर करवाया है। एक दूसरे को बांहों में लेकर उन्होंने पोज दिया जो देखने में बेहद रोमांटिक लग रहा है ।एक-दो लोगों ने इस फोटो को देख मिलिंद और अंकिता को बाप बेटी कह कर ताना मारा। मगर कई लोगों ने इस तस्वीर को पसंद किया और कपल की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
3 of 5
milind
इस फोटोशूट के लिए लोगों ने मिलिंद और अंकिता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रोमांस का लेवल बढ़ा दिया है।
4 of 5
Milind Soman
शादी के दूसरे ही दिन मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में दोनों नंगे पांव जॉगिंग करते दिख रहे हैं। अंकिता के हाथ-पैर मेहंदी से सजे नजर आए। मिलिंद ने बताया कि पत्नी के साथ उन्होंने 10 हजार किलोमीटर तक की दौड़ लगाई।
वहीं, इन दोनों ने शादी में आए हर मेहमान के नाम पर पौधे भी लगाए। 22 अप्रैल को दोनों ने मुंबई के नजदीक अलीबाग में मराठी रीति-रिवाज से शादी की। पूर्व एयर होस्टेस अंकिता उम्र में पति मिलिंद सोमन से 25 साल छोटी हैं।