फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1989 में पहले विज्ञापन के लिए मिलिंद सोमन को मिली थी इतनी फीस, देखकर रह गए थे हैरान

Sat, 25 Jul 2020 02:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर बहुत जागरुक हैं। आए दिन उनकी फिटनेस की चर्चा सोशल मीडिया पर होती है। एक्सरसाइज करते हुए उनके फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं। मॉडलिंग की दुनिया में मिलिंद पिछले तीन दशक से हैं। हाल ही मिलिंद ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्हें अपने पहले विज्ञापन के लिए इतने पैसे मिले थे कि वो देखकर हैरान रह गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर साझा की है। इसे साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'साल 1989 में मेरा पहला विज्ञापन। मुझे कुछ घंटों के फोटोशूट के लिए 50000 रुपये ऑफर हुए थे और मैं हैरान हो गया था।'
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद ने आगे लिखा है, 'मुझे लगा कि लोग पूरी तरह से पागल थे। मैं उस समय 23 साल का था और एक होटल में काम कर रहा था, सोच रहा था कि मुझे वेटर या कुक के रूप में करियर शुरू करना चाहिए, मुझे यकीन है कि होटलों में भी काम करना पसंद आता। दुनिया एक अद्भुत जगह है।'
 

4 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम
याद दिला दें कि पिछले दिनों 53 साल के मिलिंद ने अपनी एक सेमी न्यूड तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने खुद को पत्तों से ढक रखा था। मिलिंद की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई और लोग उनकी कियारा आडवाणी से तुलना करने लगे। दरअसल डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट के लिए भी कियारा का ऐसा ही अवतार देखने को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram
फोटो साझा करते हुए मिलिंद ने लिखा था, 'हम हर पल थोड़ा थोड़ा कर ट्रांसफॉर्म होते हैं। समय के अनुसार हमारा शरीर, दिमाग, एटिड्यूडड, सोच बदलती है। जो भी हम सुनते, पढ़ते, खाते, देखते हैं उसका प्रभाव होता है। जागरुकता पल-पल में इस परिवर्तन को पहचानने और मार्गदर्शन करने में मदद करते हैं ताकि हम वो बन सकें जो हम बनना चाहते हैं और जिस दुनिया में हम रहना चाहते हैं उसे सकारात्मक बना सकें। खुद से प्यार करो। खुद को प्यार के बीच रखो।'

अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था 'कुली' के सेट पर हादसा, पुनीत इस्सर के हाथ से छूट गई थीं कई फिल्में
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें