मॉडल और बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। खासकर खुद से 25 साल छोटी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ रोमांस को लेकर वे सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। कविता के साथ उनकी रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम यूर्जस को अकसर ही देखने को मिलती हैं। अपने फैंस संग जुड़े रहने के लिए एक्टर-मॉडल मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब दोनों की एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है, जिसमें मिलिंद पत्नी अंकिता कोंवर के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। उनकी किसिंग फोटो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों को ये रोमांस नागवार भी गुजर रहा है।