फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिंद सोमन से उम्र में छोटी हैं उनकी सास, अंकिता ने बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन

Sat, 04 May 2019 09:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
milind soman
मिलिंद सोमन उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने 26 साल छोटी लड़की अंकिता कुंवर से शादी कर ली थी । मिलिंद और अंकिता की शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी । शादी की सभी रस्में अलिबाग के एक शानदार फार्म हाउस में रॉयल तरीके से हुई थीं। शादी के एक साल पूरे होने पर मिलिंद और अंकिता ने अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter
मिलिंद और अंकिता ने अपनी लव स्टोरी को सोशल मीडिया के जरिए फैंस से शेयर किया है । अंकिता ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक साल खुशी से बीत गए । तुम्हारे साथ होने से मेरी दुनिया बदल गई । तुमने हर दिन मुझे बेहतर बनाया है ।' वहीं मिलिंद ने भी अंकिता के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा ।
विज्ञापन

3 of 9
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
मिलिंद लिखते हैं, 'ये एक साल बहुत खूबसूरत था । लेकिन तुम उससे भी ज्यादा खूबसूरत हो ।' हाल ही में मिलिंद और अंकिता ने टेलीग्राफ को एक इंटरव्यू दिया । इसमें उन्होंने अपने और अंकिता के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की । मिलिंद ने कहा कि ये 26 साल का जेनरेशन गैप ही था जिसने उन्हें अंकिता के और करीब ला दिया । 

4 of 9
Milind Soman - फोटो : Instagram
जब अंकिता के पैरेंट्स को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उनका रिएक्शन क्या था । इस पर अंकिता कहती हैं, 'मेरी मां थोड़ी हैरान थीं ।' तभी मिलिंद बोलते हैं, 'मेरी सास मुझसे उम्र में छोटी हैं ।' तब अंकिता बात को संभालते हुए बोलीं, 'सिर्फ दो साल, वो मिलिंद को एक अच्छे इंसान के तौर पर पसंद करती थीं ।
विज्ञापन

5 of 9
Milind Soman - फोटो : Instagram
अंकिता आगे कहती हैं, 'मेरी मां थोड़ी चिंतित थीं और बार-बार पूछ रही थीं कि क्या सच में तुम ऐसा करना चाहती हो । मिलिंद की मां भी उनसे यही सवाल पूछ रही थीं । मैंने अपने पैरेंट्स से कहा कि मैं अभी उससे शादी नहीं करने जा रही हूं । बस मैं आप लोगों काे जानकारी दे रही हूं कि मेरी जिंदगी में कोई है जिसे मैं पसंद करती हूं ।'
विज्ञापन

6 of 9
Milind Soman
'मैं उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं । भले हमारी शादी हो या ना हो । मेरी मां ने तब मुझसे कहा था कि एक दिन तुम्हारा मन जरूर बदल जाएगा ।' मिलिंद ने एक किस्सा बताते हुए कहा, 'एक समय ऐसा आया जब उन लोगों ने खुद हमसे कहा कि अब तुम लोगों को शादी कर लेनी चाहिए ।'
विज्ञापन

7 of 9
मिलिंद सोमन - फोटो : self
'साल 2017 में हम दोनों एक फैशन शो में गए थे । वहां किसी ने हमारी फोटो खींच ली और पेपर में पब्लिश कर दी । हमने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था और एक जैसी टीशर्ट पहनी हुई थी । उसने अपनी हेडिंग में लिखा था SS18 में मिलिंद सोमन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ । तब सबको लगने लगा कि अंकिता 18 साल की है ।' बता दें कि SS18 एक फैशन ब्रांड का नाम है । 

8 of 9
milind soman
'ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात थी। तब अंकिता के पैरेंट्स थोड़ा परेशान हो गए । उसी वक्त अंकिता भी शादी करने के बारे में सोच रही थी ।' अंकिता से पूछा गया कि मिलिंद से पहली बार मिलकर आपको कैसा लगा था । इस सवाल पर अंकिता कहती हैं, 'वो बहुत क्यूट लगे । मुझे ऐसा लग रहा था कि उस रात मैंने उनके साथ अच्छे से बर्ताव नहीं किया था ।'
 
विज्ञापन

9 of 9
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
'मैं उनसे बिना बताए वहां से चली गई । फिर मिलिंद ने मुझे खुद ही ढूंढ लिया । मैंने सोचा कि मुझे उस खूबसूरत डांस के लिए उन्हें शुक्रिया करना चाहिए । इसलिए मैंने उन्हें मैसेज किया ।' अंकिता ने बताया, 'मैं जब थोड़ी बड़ी हुई तो इंटरनेट आ गया था । तब मैंने कैप्टन व्योम देखा और मुझे वो बहुत अच्छा लगा था ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें