फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milind Soman: खुद से आधी उम्र की अंकिता से शादी कर चर्चा में आए थे मिलिंद, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

Fri, 04 Nov 2022 09:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : सोशल मीडिया
फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले मिलिंद सोमन बॉलीवुड, टेलीविजन और मॉडलिंग जगत तीनों ही जगह अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले मिलिंद सोमन आज भी जब रैंप पर उतरते हैं, तो यंग मॉडल उनके आगे फीके नजर आते हैं। मिलिंद ने खुद से 26 साल छोटी लड़की अंकिता कोंवर से शादी कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 4 नवंबर 1965 को जन्मे मिलिंद सोमन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास दिन पर जानते हैं कपल ने दोस्ती से शादी तक का सफर कैसे तय किया...
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : सोशल मीडिया
नाइट क्लब में हुई पहली मुलाकात
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को देख कर अनदेखा नहीं कर पा रहे थे और बार-बार नजरें टकरा रही थीं। ऐसे में हिम्मत जुटाकर अंकिता ने मिलिंद को डांस के लिए पूछा और उन्होंने हां कर दी। इसके बाद दोनों ने डांस किया और अंकिता ने मिलिंद से उनका नंबर मांगा लिया। कुछ दिनों तक दोनों ने फोन पर बात की और अच्छे दोस्त बन गए।

Tabu: साउथ सुपरस्टार के प्यार में पड़ीं तब्बू, शादी के लिए 10 साल तक किया था इंतजार, फिर क्यों जुदा हुईं राहें?
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : सोशल मीडिया
दुख की घड़ी में अंकिता का बने सहारा
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की दोस्ती दिनों दिन गहरी होती जा रही थी और इसी बीच अंतिका पर दुखों का पहाड़ टूट गया। अंकिता के बॉयफ्रेंड की मौत हो गई, जिसने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया। इस दर्द से उभरने में मिलिंद सोमन ने अंकिता का काफी साथ दिया। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातों की सिलसिला बढ़ा और उनकी दोस्ती गहरी होने लगी।

Box Office Report: 'राम सेतु' बनी अक्षय की चौथी फ्लॉप, 'थैंक गॉड' का ठीक-ठाक प्रदर्शन, 'कांतारा' ने मारी बाजी

4 of 5
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद ने किया प्यार का इजहार
एक दिन हिम्मत करके मिलिंद ने अंकिता से अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मराठी रीति-रिवाज से शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच उम्र का इतना बड़ा फासला होने की वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गए और उन्हें खूब ट्रोल किया गया। शादी के दौरान मिलिंद 52 और अंकिता 26 साल की थीं। लेकिन दोनों ने कभी इसे अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया और आज दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। 

Rita Bhaduri: बच्चन परिवार से रिश्ता जोड़ने पर भड़क जाती थीं रीता, भयानक बीमारी भी नहीं तोड़ पाई थी हौसला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट तक पहुंचा था बोल्ड फोटोशूट का मामला
बता दें कि यह मिलिंद सोमन की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने 2006 में अपनी फ्रेंच को-स्टार मैलेन जाम्पनोई से शादी की थी, लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मिलिंद ने खुद से 21 साल छोटी सहाना गोस्वामी को भी चार साल तक डेट किया था। वहीं, अपने एक फोटोशूट के चलते मिलिंद विवादों में भी आ गए थे। 1995 में मिलिंद ने फीमेल मॉडल मधु सप्रे के साथ एक बोल्ड फोटोशूट कराया था। इस मामले में 14 साल तक कानूनी कार्रवाई चली और 2009 में कोर्ट ने विज्ञापन के हक में फैसला सुनाया था।

Bollywood: विदेशों में अपना नया आशियाना बना चुकी हैं ये मशहूर अभिनेत्रियां, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें