फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल बड़े पति के लिए उमड़ा अंकिता का प्यार, 12 ऐसे सेलिब्रेटी, जिनमें कई साल का गैप

Tue, 04 Jun 2019 06:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebrities - फोटो : social media
मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने पिछले साल 22 अप्रैल को अंकिता कुंवर से शादी की थी। मिलिंद जहां 53 साल के हैं तो वहीं अंकिता महज 27 साल की हैं। उम्र के इस फासले की वजह से दोनों की शादी ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब शादी के करीब एक साल बाद अंकिता ने दोस्ती, डेटिंग और फिर शादी तक के सफर को बयां किया है। मिलिंद और अंकिता अकेले ऐसे कपल नहीं हैं जिनके प्यार के बीच उम्र कोई आड़े नहीं नहीं आया। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कपल की लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 6
kareena kapoor and saif ali khan - फोटो : social media
सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ और करीना की जोड़ी को बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक माना जाता है। करीना, सैफ से उम्र में 10 साल छोटी हैं। करीना की यह पहली शादी है जबकि सैफ इससे पहले एक्ट्रेस अमृता से शादी कर चुके थे। जब सैफ की पहली शादी हो रही थी उस वक्त करीना महज 10 साल की थीं और शादी में शामिल भी हुई थीं। उस वक्त उन्होंने सैफ को अंकल कहकर बधाई दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
kamal haasan and sarika - फोटो : social media
कमल हासन और सारिका
कमल हासन ने सारिका से 1988 में शादी की। कमल हासन ने 34 साल की उम्र में सारिका से दूसरी शादी की थी। उस वक्त सारिका 28 साल की थीं। शादी के वक्त सारिका प्रेग्नेंट थीं जिसके बाद उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया।

4 of 6
rajesh khanna, dimple kapadia - फोटो : file photo
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच 3 साल तक अफेयर चला। दोनों ने 1973 में शादी की। जब डिंपल और राजेश खन्ना के बीच प्यार के किस्से चल रहे थे उस वक्त उनकी उम्र केवल 16 साल थी और राजेश खन्ना की उम्र 31 साल थी। ऐसे में दोनों के बीच उम्र का काफी फासला था। डिंपल ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद शादी कर ली और कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
sanjay dutt, manyata dutt - फोटो : instagram
संजय दत्त और मान्यता दत्त
संजय दत्त के हर अच्छे और बुरे वक्त में उनकी पत्नी मान्यता साथ खड़े हुए दिखाई देती हैं। संजय दत्त अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से अलग होने के बाद मान्यता से शादी की। मान्यता संजय दत्त से उम्र में 20 साल छोटी हैं। संजय और मान्यता के दो बच्चे हैं, बेटा शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kabir Bedi, Parveen Dusanj - फोटो : social media
कबीर बेदी और परवीन दोसांझ
कबीर बेदी और परवीन दोसांझ के बीच उम्र का 29 साल का फासला है। ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस परवीन और कबीर बेदी ने 10 साल के अफेयर के बाद शादी की थी। कबीर की परवीन से ये चौथी शादी थी। गौरतलब है कि परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें