कुछ दिन पहले ही मिलिंद सोमन और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर की ब्रेकअप की खबरें आई थीं । लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर मिलिंद और अंकिता ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर ऐसी अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
मिलिंद सोमन
मिलिंद और अंकिता ने कुछ दिनों पहले ही सगाई की थी । अब उनकी शादी की तैयारियां अलीबाग में जोरों से चल रही हैं । अंकिता और मिलिंद की उम्र में करीब 20 साल का फर्क है । शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
मिलिंद सोमन
तस्वीरें देख लग रहा है कि मिलिंद बेहद रॉयल तरीके से शादी करने जा रहे हैं । एंट्री गेट को फूलों से सजाया गया है । वहीं अंकिता की मेहंदी की रस्म भी हो गई है । दोनों हाथों में मेहंदी लगाए अंकिता की मिलिंद के साथ तस्वीरें सामने आई हैं ।
4 of 5
मिलिंद सोमन
शादी 21 अप्रैल को होगी । यह मिलिंद की दूसरी शादी है । इससे पहले साल 2006 में उन्होंने अपनी फ्रेंच को-स्टार मैलेन जाम्पनोई से शादी कर ली थी। इन दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया। इसके बाद मिलिंद एक्टर सहाना गोस्वामी को डेट करने लगे।
सहाना मिलिंद से 21 साल छोटी थीं। सहाना के साथ उनका रिलेशन 4 साल तक रहा। अब 52 की उम्र में मिलिंद को अपना सच्चा प्यार मिल चुका है । मिलिंद और अंकिता पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।