फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mili Box Office Collection: रविवार को भी 'मिली' नहीं दिखा सकी कमाल, तीसरे दिन महज इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

Sun, 06 Nov 2022 08:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत नहीं कर सकी है। अच्छी एक्टिंग के बावजूद एक्ट्रेस की फिल्म लोगों को सिनेमाघर तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। 4 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन महज 50 लाख से शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कुछ खास इजाफा नहीं देखने को मिला था। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 62 लाख ही था। 
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: कैसी दिखेगी आलिया और रणबीर की बेटी? यहां देखें कपल के बचपन की तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 4
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म को छुट्टी का फायदा नहीं मिल सका है। रविवार को यह फिल्म 65 लाख की कमाई कर सकी। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 1.77 करोड़ की कमाई कर ली है। वीकएंड पर इतनी कम कमाई के बाद अब इस फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। 
Malaika Arora: लोगों को पसंद नहीं आई मलाइका अरोड़ा की बैकलेस ड्रेस, सोशल मीडिया हुईं ट्रोल
विज्ञापन

3 of 4
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'मिली' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ में बनी फिल्म का नाम 'हेलन' था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में जान्हवी के अलावा सनी कौशल भी नजर आए हैं। यह पहला मौका है जब दोनों ने एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। 
Bollywood Stars: जब मौत को मात देकर लौटे ये सितारे, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे
विज्ञापन

4 of 4
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म 'धड़क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। उनकी एक्टिंग में भी हर फिल्म के साथ ही काफी सुधार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे। 
OTT: वेब सीरीज जिन्होंने 2022 में तोड़ दीं बोल्डनेस की सारी हदें, देखने से पहले कमरे की कुंडी लगाना न भूलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें