सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
मीका सिंह और सोनू निगम, दोनों ने ही बचपन में पिता से संगीत की शिक्षा ली थी। सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में हुआ था। प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने अपनी खूबसूरत आवाज से सिर्फ भारतीयों को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को भी दीवाना बनाया है। उन्होंने कई भाषाओं में शानदार गाने गाए हैं। कामयाब फिल्मी गायक होने के साथ ही उनके म्यूजिक एलबम ने भी उन्हें काफी ख्याति दिलाई। मल्टी टैलेंटेड सोनू अच्छे कॉमेडियन, टीवी होस्ट भी हैं।