हमारे देश में कई प्रतिभाशाली लोग हैं जिन्हें या तो बहुत मुश्किल से पहचान मिलती है या उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका ही नहीं मिलता है, लेकिन सोचो क्या हो, जब बॉलीवुड की कोई बड़ी हस्ती आपके अंदर की प्रतिभा को दूर से पहचान ले और आपको साथ एक वीडियो बनाए। ऐसा ही कुछ फुटपाथ पर बांसुरी बजाने वाले एक शख्स के साथ मशहूर गायक मीका सिंह ने किया हैं।