फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी मांगने के बाद बोले मीका सिंह, कहा- मेरी मर्जी मैं जहां शो करूं, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकले

Thu, 22 Aug 2019 05:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mika Singh - फोटो : Social Media
पाकिस्तान में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में गाना गाने की वजह से मीका सिंह पर सिनेमाजगत में काम करने से बैन कर दिया गया था। ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने मिलकर मीका के खिलाफ यह फैसला लिया था। मीका सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान मामले पर माफी मांगी, लेकिन यहां वो सवालों से इतना परेशान हो गए कि प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

2 of 5
Mika Singh - फोटो : Social Media
मीका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं और आगे से ये गलती कभी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी वीजा मिलेगा तो, कोई भी जाएगा। आपको मिलेगा तो आप भी जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Mika Singh - फोटो : Social Media
मीका ने बताया कि वह बहुत पहले अपने क्लाइंट को कमिटमेंट दे चुके थे। हालांकि उनकी टाइमिंग गलत थी क्योंकि आर्टिकल 370 पर सरकार का फैसला आया था। उन्होंने कहा कि नेहा कक्कड़ और सोनू निगम जैसे कई कलाकारों के पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के साथ पाकिस्तान में कई कार्यक्रम हुए थे लेकिन उस पर कोई क्यों नहीं बोला। मेरे नाम पर पब्लिसिटी लेने की कोशिश हो रही है।

4 of 5
Mika Singh - फोटो : Social Media
न्यूज 18 के मुताबिक जब मीका से ये सवाल किया गया कि वो पाकिस्तानी कॉन्सर्ट से मिले पैसों को डोनेट करेंगे या टैक्स भरेंगे?' इसके बाद मीका सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए। जाते-जाते उन्होंने गुस्से से कहा, 'मेरी मर्जी मैं जहां शो करूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mika singh - फोटो : instagram
बता दें कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज द्वारा मीका सिंह पर लगाया हुआ प्रतिबंध हटा लिया है। फेडरेशन ने कहा कि अब मीका आगे कभी यह गलती नहीं दोहराएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें