बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका ने हाल ही में अपना स्वयंवर रचाया था, जिसमें उन्होंने आकांक्षा पुरी को अपनी मंगेतर के रूप में चुना था। आकांक्षा पुरी मीका की एक्स गर्लफ्रेंड थीं, जिनपर शो में दोबारा मीका अपना दिल हार बैठे थे। मीका दी वोटी खत्म होने के बाद भी दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में मीका ने आकांक्षा पुरी के साथ उनका जन्मदिन मनाया, जिसमें तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ रहा है।