फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh Birthday: मीका सिंह ने दिए हैं बॉलीवुड को बेहतरीन गाने, इन 10 गानों को सुन आपको भी हो जाएगा यकीन

Wed, 10 Jun 2020 05:52 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मीका सिंह बर्थडे - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार मीका सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका ने अपने करियर की शुरुआत भजन गायक के रूप में की थी। उन्होंने मराठी, बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी गीत गाए हैं। मीका ने कई टेलीविजन शोज में जज की भूमिका निभाई हैं। इसके अलावा मीका का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। मीका ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्होंने अक्षय से लेकर सलमान खान तक के लिए गाने गाए हैं। मीका के जन्मदिन पर आपको सुनाते हैं उनके 10 सुपरहिट गाने...
विज्ञापन

2 of 11
अपना सपना मनी मनी - फोटो : Social Media
दिल में बजी गिटार 
फिल्म- अपना सपना मनी मनी (2006)

मीका ने यूं तो बॉलीवुड को कई गाने दिए हैं। लेकिन उनके कुछ गाने ऐसे हैं जो आज तक लोगों की जुबां पर हैं। इन्हीं में से एक गाना है फिल्म 'अपना सपना मनी मनी' का गाना देखा जो तुझे यार दिल में बजी गिटार...

विज्ञापन

3 of 11
jab we met
मौजा ही मौजा 
फिल्म- जब वी मेट (2007)

करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' लोगों को खूब पसंद आई थी। इसी के साथ इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे। इस फिल्म का गाना मौजा ही मौजा आज भी हर पार्टी की शान होता है।

4 of 11
इश्किया - फोटो : Social Media
इबन-ए-बतूता 
फिल्म- इश्किया (2009)

फिल्म 'इश्किया' का गाना इबन-ए-बतूता को फिल्म की रिलीज के समय से खूब पसंद किया गया था। ये गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

5 of 11
रेडी - फोटो : Social Media
ढिंक चिका 
फिल्म- रेडी (2011)

सलमान खान और आसिन की फिल्म 'रेडी' का गाना ढिंक चिका लोगों को खूब पसंद आया था। ये गाना आज भी कई पार्टीज और डीजे में बजता है।

विज्ञापन

6 of 11
desi boys
सुबह होने ना दे 
फिल्म- देसी ब्वॉयज (2011)

अभिनेता अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का सबसे चर्चित गाना सुबह होने ना दे फैंस को आज भी बेहद पसंद है। जितनी दोनों की फिल्म 'देसी ब्वॉयज' पसंद की गई थी। उतना ही इस फिल्म का ये गाना भी पसंद किया गया था।

विज्ञापन

7 of 11
तनु वेड्स मनु - फोटो : सोशल मीडिया
जुगनी 
फिल्म- तनु वेड्स मनु (2011)

फिल्म 'तनु वेड्स मनु' कंगना रनौत की बेहतरीन फिल्मों में शुमार होती है। इस फिल्म के वैसे तो हर गाने को खूब पसंद किया गया था। लेकिन इस फिल्म का जुगनी गाना जो मीका ने गाया था उसे फैंस का बेशुमार प्यार मिला था। 

8 of 11
Agent Vinod - फोटो : social media
प्यार की पुंगी
फिल्म- एजेंट विनोद (2012)

सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'एजेंट विनोद' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। लेकिन फिल्म का गाना प्यार की पुंगी और राबता खूब पसंद किया गया था। फिल्म का गाना पुंगी बजा के मीका सिंह ने गाया था।

9 of 11
R RAJKUMAR
गंदी बात 
फिल्म- आर राजकुमार (2013)

फिल्म 'आर राजकुमार' का गाना गंदी बात मीका सिंह ने गाया था। ये गाना भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।

10 of 11
तेवर - फोटो : Social Media
मैडमिया 
फिल्म- तेवर (2014)

अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'तेवर' का गाना मैडमिया भी मीका सिंह ने गाया था। इस गाने में श्रुति हसन को कास्ट किया गया था। ये गाना आज भी कई पार्टीज में बजाया जाता है।

विज्ञापन

11 of 11
राउडी राठौर में सोनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
चिंता ता चिता चिता 
फिल्म- राउडी राठौर (2016)

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'राउडी राठौर' में गाना था चिंता ता चिता चिता इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस गाने को भी मीका सिंह ने अपनी आवाज दी है।




पढ़ें: अनलॉक के बाद घर से बाहर निकलीं अर्चना पूरन सिंह, कहा- 'खुद को हमें अपने आप ही सुरक्षित करना पड़ेगा'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें