फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 2500 एकड़ में माइकल जैक्सन ने बनाई थी जन्नत जैसी दुनिया, अरबपतियों के बजट से बाहर है उनका घर

Wed, 29 Aug 2018 04:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
माइकल जैक्सन घर
हॉलीवुड के पॉपुलर और विवादित पॉप स्टार माइकल जैक्सन अगर आज हमारे बीच होते तो आज अपना 60वां बर्थडे सेलीब्रेट करते । माइकल जैक्सन अपने गानों और डांस के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते थे । माइकल की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
माइकल जैक्सन घर
माइकल के बारे में फैंस ने अच्छे और बुरे कई किस्से सुने होंगे । आज हम आपको उस घर की तस्वीरें दिखाते हैं जहां माइकल जैक्सन रहा करते थे। ये घर आज भी किसी अरबपति के बजट के बाहर होगा । माइकल जैक्सन के घर का नाम Neverland Ranch है।

विज्ञापन

3 of 7
माइकल जैक्सन घर
इस समय ये घर खाली पड़ा है । साल 2009 में इस पॉप किंग के निधन के बाद उनके घर को कोई खरीद नहीं पाया है । माइकल का यह घर French Normandy स्टाइल में बना हुआ है । माइकल का 2698 एकड़ में फैला यह घर लॉस एंजेल्स में है ।

4 of 7
माइकल जैक्सन घर
माइकल के इस आलीशान घर में 6 बेडरूम, पूल हाउस, 3 गेस्ट हाउस, टेनिस कोर्ट है । साथ ही इसके 4 एकड़ में छोटी सी झील और झरने हैं । वहीं 5500 स्क्वॉयर फीट में थिएटर और स्टेज बना है । 

विज्ञापन

5 of 7
माइकल जैक्सन घर
साल 2006 में इस घर की कीमत 7 अरब रुपए थी । वहीं माइकल के एक पास एक पुराना घर भी है । इस घर की कीमत रियल इस्टेट मार्केट में 4 अरब रुपए है । माइकल ने 1987 में कैलिफार्निया के Santa Barbara County में भी संपत्ति खरीदी थी । 

विज्ञापन

6 of 7
माइकल जैक्सन घर
इसका नाम उन्होंने  Neverland रखा था । साल 2005 में माइकल पर यौन शोषण का आरोप लगा तो इसके बाद उनकी इस प्रॉपर्टी को सीज कर दिया गया था । माइकल ने ये प्रॉपर्टी लोन लेकर खरीदी थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माइकल जैक्सन घर
साल 2008 में माइकल पर इस प्रॉपर्टी के 1 अरब रुपए बकाया थे, जिसे वो चुका नहीं पाए थे । साल 2009 में माइकल के निधन के बाद इस प्रॉपर्टी को कॉलोनी कैपिटल के लिए डेढ़ अरब रुपए में खरीद लिया गया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें