फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुक को बेहतर बनाने के लिए पॉप किंग माइकल जैक्सन ने कराई थी सर्जरी, पर्सनल लाइफ में थे बहुत अकेले

Mon, 25 Jun 2018 11:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Michael Jackson
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। माइकल जैक्सन की आज पुण्यतिथि है। माइकल लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली गई। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। आइए जानते हैं माइकल जैक्सन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
 
विज्ञापन

2 of 8
Michael Jackson
माइकल जैक्सन का पॉप और रॉक म्यूजिक आज पूरी दुनिया में प्रचलित है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड दर्ज हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
Michael Jackson
1987 में रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘स्मूथ क्रिमिनल’ में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो कर पाना आज भी किसी के बस की बात नहीं। ऐसा वो खास जूतों की मदद से करते थे, जिसका पेटेंट उनके और दो साथियों के नाम है।

4 of 8
Michael Jackson
माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया।
विज्ञापन

5 of 8
माइकल जैकसन
माइकल जैक्सन पर 13 साल के एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप था। जैक्सन का कहना था कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चार महीने तक चला था। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
michael jackson - फोटो : getty images
माइकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत ज्यादा विवादों में रहे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हालांकि, जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन

7 of 8
माइकल जैक्सन
माइकल जैक्सन की किताब 'रिमेंबर द टाइम : प्रोटेक्टिंग माइकल जैक्सन इन हिज फाइनल डेज' में लिखा है उनके घर में कोई भी बिना पूर्वाअनुमति के नहीं आ सकता था सिवाय उनकी मां कैथरीन जैक्सन के। जैक्सन के पिता और भाई-बहन तक को उनसे अनुमति लेकर आना पड़ता था।
विज्ञापन

8 of 8
माइकल जैकसन
कहते हैं माइकल जैक्सन ने अपनी मौत से कुछ दिनों पहले परफॉर्मेंस के दौरान खुद को गोली मार दिए जाने की आशंका जताई थी। जैक्सन के करीबी मित्र ने साल 2013 में यह खुलासा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें