फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro In Dino Day 6: एक हफ्ते से पहले ही 'मेट्रो इन दिनों' की हालत खराब, बुधवार को कमाई में गिरावट

Wed, 09 Jul 2025 08:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Metro In Dino Day 6 Box Office Collection: फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को अभी बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ। छठे दिन में आकर ही इसके हाल बेहाल हैं। जानिए, 6वें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अनुराग बसु निर्देशित ‘मेट्रो इन दिनों’ पहले दिन से कमाई के मामले में कमजोर दिख रही है। इसने 3.5 करोड़ रुपये की औसत कमाई से अपना खाता खोला था। 6वें दिन में आकर भी इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया। शानदार स्टार कास्ट, रोमांटिक कहानियों और ट्रेंडिंग गानों के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। जानिए, 6वें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

6वें दिन का कलेक्शन  
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने 6वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन मंगलवार के मुकाबले कम है, मंगलवार को इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 23.8 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन

3 of 5
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया

वीकएंड पर कमाई में इजाफे की उम्मीद 
‘मेट्रो इन दिनों’ की कमाई पिछले वीकएंड पर अच्छी हुई। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वीकएंड में यह फिल्म अपनी कमाई में कुछ इजाफा कर सके। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर इसकी कमाई में आगे भी ऐसी ही गिरावट रही तो फिल्म के लिए बजट वसूल करना मुश्किल होगा। 

4 of 5
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ, मेट्रो इन दिनों - फोटो : एक्स

जुरासिक वर्ल्ड री-बर्थ ने पीछे छाेड़ा
‘मेट्रो इन दिनों’ के सामने इस वक्त हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड री-बर्थ’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। बुधवार को भी इस फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी 50 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने बॉलीवुड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेट्रो इन दिनों - फोटो : IMDb
‘मेट्रो इन दिनों’ की स्टार कास्ट 
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अली फजल जैसे एक्टर्स नजर आए। फिल्म में अलग-अलग लव स्टोरीज दिखाई गईं। हर कहानी में प्यार के अलग अहसास नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें