फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Roy Kapoor: आदित्य का नाम लेकर चिल्लाने लगीं फीमेल फैंस, भीड़ से घिरे नजर आए अभिनेता; वीडियो वायरल

Wed, 02 Jul 2025 05:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में वह बिजी हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें फीमेल फैंस आदित्य को देखकर चिल्लाने लगीं। 

विज्ञापन
1 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @adityaroykapur

आदित्य रॉय कपूर की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। हाल ही में कुछ फीमेल फैंस से आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशन के दौरान मिले। आदित्य के साथ फोटो क्लिक करवाने, एक्टर के पास पहुंचने के लिए कई फीमेल फैंस लाख जतन करती दिखीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


 
विज्ञापन

2 of 5
फैंस की भीड़ के बीच आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस की भीड़ से बचकर गाड़ी तक पहुंचे आदित्य 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आदित्य रॉय कपूर फैंस की भीड़ के बीच फंसे हुए नजर आए। इस भीड़ में उनकी काफी सारी फीमेल फैंस भी थीं। आदित्य इस भीड़ के बीच मुस्कुराते हुए नजर आए। फिर वह धीरे-धीरे अपनी कार की तरफ बढ़ने गले। फैंस फिर भी आदित्य के करीबी जाने की कोशिश करते नजर आए। 

विज्ञापन

3 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@adityaroykapur
फीमेल फैंस ने मचा दिया शोर 
आदित्य की फीमेल फैंस भी इस भीड़ में मौजूद थी, जब आदित्य उनकी पहुंच से दूर चले गए तो वह चिल्लाने लगीं- ‘आदित्य आदित्य।’ इस पर आदित्य ने पलटकर देखा और हाथ हिलाया। इसके बाद वह अपनी कार में बैठ गए। बताते चलें कि जब आदित्य की फिल्म ‘आशिकी (2013)’ रिलीज हुई तभी से लड़कियां उनकी फैन हो गईं। 


4 of 5
सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
मेट्रो इन दिनों में रोमांटिक रोल में नजर आएंगे 
आदित्य रॉय कपूर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में एक सारा अली खान के अपाेजिट नजर आ रहे हैं। फिल्म में प्यार को लेकर उनका किरदार एक अलग नजरिया रखता है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान के अलावा फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता, अनुपम खेर जैसे उम्दा एक्टर्स भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@adityaroykapur
आदित्य रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के अलावा भी आदित्य रॉय कपूर नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। वह अगले साल एक वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में नजर आएंगे। इसमें सामंथा रूथ प्रभु भी लीड रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें