महिला के आरोप के बाद वरुण ग्रोवर ने तुरंत ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस संबंध में बयान जारी करते हुए महिला के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। ग्रोवर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चार पन्नों का बेहद विस्तृत बयान जारी किया। इस बयान में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने अपने जीवन में किसी भी व्यक्ति को असहज तरह से नहीं छुआ है। वरुण ने बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज में केवल दो प्ले लिखे थे, जिसमें से एक का ही निर्देशन उन्होंने किया था। जिस म्यूजिक क्लब में महिला ने कहा है कि मैंने उनका शोषण किया है मैं कभी वहां गया ही नहीं हूं।