फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: आरोपों में घिरे अनु मलिक के समर्थन में उतरे सोनू, बोले-गलत फायदा उठा रहे लोग

Wed, 19 Dec 2018 06:04 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम
इन दिनों फैंस की आलोचनाओं का सामना कर रहे सिंगर सोनू निगम ने मीटू के आरोपों में घिरे अनु मलिक को लेकर खास बयान दिया है। सोनू निगम ने कहा है कि महिलाओं को उनकी बात रखने के लिए मीटू कैंपेन की शुरुआत हुई थी, लेकिन लोग इसकी ताकत का गलत प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sonu nigam
निगम ने कहा, मैंने दस साल पहले भी मीटू को लेकर इस मुद्दे को उठाया था, क्योंकि मैं यह देख रहा था कि लोग गलत तरीके से इस कैंपेन का फायदा उठा रहे हैं। वहीं अपने दोस्त और अनु मलिक को लेकर निगम ने कहा, आरोप की जांच सही से हो यह अच्छी बात है, लेकिन किसी को बिना सबूत के काम से निकाल देना उसके और उसके परिवार के साथ नाइंसाफी करना है।
विज्ञापन

3 of 5
Sonu Nigam
आपको बता दें कि अनु मलिक पर दो अज्ञात महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसके बाद सोनी चैनल ने उनको 'इंडियन आइडल' शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अनु मलिक इस शो में जज की भूमिका निभा रहे थे। वहीं अनु मलिक ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
 

4 of 5
सोनू निगम
अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि काश उनका जन्म भारत में न होकर पाकिस्तान में होता तो अच्छा होता। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम
दरअसल, सोनू निगम हाल ही में एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सिंगिग को लेकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा है कि भारत में गायकों के साथ बहुत गलत होता है। यहां म्यूजिक कंपनियां भारतीय गायकों से पैसे लेती हैं जबकि पाकिस्तानी गायकों के साथ ऐसा नहीं होता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें