फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo मूवमेंट में नाम आने के बाद मुंह छुपा रहे साजिद, मीडिया से कर रहे हैं परहेज

Sun, 04 Nov 2018 08:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sajid khan - फोटो : file photo
मीटू मूवमेंट में नाम आने के बाद कॉमेडियन-निर्देशक साजिद खान ने मीडिया में दिए साक्षात्कारों में स्वीकार किया था कि उनसे गलतियां हुईं। करिअर के शुरू में मिली सफलताओं ने उन्हें बिगाड़ दिया था। उन्होंने अपने लिए अपशब्द तक इस्तेमाल किए। हाउसफुल-4 जैसी फिल्म भी निकल गई। अब इन्होंने मीडिया के बारे में बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
sajid khan - फोटो : file photo
जैसे ही उनके खिलाफ शिकायतें लिखित तौर पर इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स ऐसोसिशन (इफ्टाडा) में पहुंचीं तो उनका रुख बदल गया। एसोसिएशन के नोटिस के जवाब में साजिद मुकर गए कि उन्होंने किसी के साथ कुछ भी गलत किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ शिकायतें झूठी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
sajid khan - फोटो : file photo
इसके साथ ही साजिद ने मीडिया से भी मुंह मोड़ लिया। अब वह इस मुद्दे पर मुंह छुपाते हुए किसी से बात नहीं कर रहें। पिछले हफ्ते एसोसिएशन के सामने पेशी के बाद साजिद जैसे ही बाहर निकले मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की परंतु वह सीधे जाकर अपनी कार में बैठ कर रवाना हो गए। 
 
विज्ञापन

4 of 4
Sajid Khan While giving interveiw - फोटो : deepika padukone
साजिद के करीबियों की मानें तो शुरू में भले ही उन्होंने लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए कह दिया कि उनसे गलतियां हुईं और इस वजह से उनके हाथ से हाउसफुल-4 जैसी फिल्म भी निकल गई। जल्द ही उन्हें समझ आया कि गलती स्वीकारने से उन्हें लोग माफ नहीं करेंगे। अत: अब उन्होंने मीडिया से ही दूर रहने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें