फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo:यूलिया वंतूर की फिल्म की हीरोइन बोलीं-कास्टिंग डायरेक्टर ने की रेप की कोशिश

Thu, 25 Oct 2018 06:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kritika Sharma - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में इन दिनों #MeToo अभियान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस अभियान का कई बड़े सितारे शिकार हो चुके हैं। अभी तक #MeToo अभियान के द्वारा अभिनेत्री तनुश्री दत्ता,कंगना रौनत, विंता नंदा सहित प्रोड्क्शन हाउस में काम करने वाली कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के खुलासे किए हैं। इस कड़ी में एक और अभिनेत्री ने खुद के साथ हुआ यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की अाने वाली फिल्म की हीरोइन कृतिका शर्मा हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kritika Sharma - फोटो : file photo
जी हां हाल ही में कृतिका शर्मा ने यूलिया वंतूर की फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर विक्की सिदाना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कृतिका शर्मा ने विक्की सिदाना पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने साल 2013 में उनका दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। अभिनेत्री के आरोपी के बाद 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' फिल्म के निर्माताओं विक्की सिदाना के खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Sidana - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' के निर्मातओं ने उन्हें फिल्म से अलग कर दिया है। बताया जा रहा है कि विक्की सिदाना को फिल्म से तब तक के लिए अलग किया गया है जब तक कि उनके खिलाफ चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती है। 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' के निर्मातओं ने बयान जारी कर कहा है- जब तक विक्की के खिलाफ चल रही जहां पूरी नहीं होती तब तक उन्हें फिल्म से दूर रखा जाएगा। 

4 of 5
Vicky Sidana - फोटो : file photo
निर्मातओं ने आगे कहा- 'एक प्रोडक्शन हाउस होने के नाते हम साफ कर दें कि हम हर तरह से 'मी टू' अभियान के साथ हैं और हम किसी भी अपराधी के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। विक्की सिदाना के साथ हमारा सहयोग जांच पूरी होने तक निलंबित रहेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Iulia Vantur - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में अभिनेत्री यूलिया वंतूर के अलावा बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में यूलिया भगवान कृष्ण की शिष्या के रूप में दिखेंगी। इस फिल्म निर्देशन प्रेम आर सोनी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने 12 नवंबर को शुरू होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें